कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का धूमधाम से मनाया जन्मदिन | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का धूमधाम से मनाया जन्मदिन | New India Times

दमुआ के घोडावाडी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर चोला अर्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की दीर्घायु की कामना की गई। ग्रामीण अंचलों में पनारा, घोडावाडी, भरदी, गोप, तराई, रामपुर, दमुआ, नन्दन, माइनर्स सहित जगह-जगह केक काटा गया व मिष्ठान वितरण किया गया। 7:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कांग्रेस कार्यालय दमुआ में भव्य कार्यक्रम में आतिशबाजी, बैण्डबाजे, कम्बल वितरण, भोजन व्यवस्था भी की गई। सभी आयोजन में विधायक सुनील उईके, नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, सोहन सरेयाम, राजेन्द्र उईके, ब्लाक अध्यक्ष विनोद निरापुरे, गुरूचरण खरे, कमलमदान, नीटू गांधी, छोटू पाठक, शफी बाबा, लखन पण्डोले, शेख मुन्तजिर, राजू सोलंकी, कादिर अली सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस परिवार के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण, समस्त अनुषांगिक संगठन एवं जन सामान्य भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.