मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ आतिशबाज़ी कर मनाया जीत का जश्न | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ आतिशबाज़ी कर मनाया जीत का जश्न | New India Times

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा मध्य प्रदेश के उपचुनाव में खिलते कमल प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक व राम तिराह पर ढोल नगाड़े आतिशबाजी कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरण कर भाजपा की जीत की एक दूसरे व जनता को बधाई प्रेषित की।

प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं एवं भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी की राष्ट्र सर्वोपरि पर विचार व्यक्त करते हुए मंडल के अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं कथनी करनी में जरा भी फर्क नहीं है , भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व जो कहता है वह करता है जिसका जन्म परिणाम 15 माह की कांग्रेस सरकार की कथनी करनी का फल उपचुनाव में देखने को मिला । प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन हितेषी योजनाओं का उपचुनाव में आम जनमानस ने सार्थक परिणाम दिए , जिसका हम हृदय से सम्मान करते है । आज मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार होगी, शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में प्रदेश चौमुखी विकास करेगा साथ ही साथ कुशासन से मुक्ति प्राप्त होगी और सुशासन का राज्य प्रदेश में संचालित होगा। विकास के पथ पर मध्य-प्रदेश अन्य प्रदेश की अपेक्षा देश में प्रथम पंक्ति में भागीदार होगा ऐसी कामना है और इस जीत के लिए मध्यप्रदेश की जनता व हमारे सम्मानीय कार्यकर्ताओ का साधुवाद करते है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाजन व युवा कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.