लापता युवक का नाले में मिला शव, नगर में फैली सनसनी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

लापता युवक का नाले में मिला शव, नगर में फैली सनसनी | New India Times

पलियाकलां के मोहल्ला बरबंडा के आगे पुजारीपुरवा में रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले में युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान मोहल्ला किसान प्रथम निवासी रामलखन (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। बताया जाता है कि मोहल्ला बरबंडा के आगे पुजारीपुरवा में रेलवे क्रॉसिंग के पास नगर पालिका के नाले से काफी दुर्गंध आ रही थी। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो शव दिखाई पड़ी, इससे नगर में सनसनी फैल गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, मौके पर पहुंचे उदयभान यादव ने शव बाहर निकलवाया। मृतक के बहनोई ने उसकी पहचान रामलखन पुत्र शिवपूजन (26) निवासी मोहल्ला किसान प्रथम के रूप में की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के बहनोई ने बताया कि रामलखन के माता-पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। बहन के साथ उसकी शादी हुई है। एक भाई बाहर काम करने के लिए गया है। युवक घर में अकेला ही रहता था। उधर मोहल्ले वासियों के मुताबिक तीन दिन से युवक दिखाई नहीं पड़ रहा था। शव लगभग तीन दिन पुराना लग रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.