विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में ग्वालियर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान की मतगणना केंद्र का कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण | New India Times

पवन परूथी/हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में ग्वालियर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान की मतगणना केंद्र का कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण | New India Times

ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के साथ मतगणना स्थल एम एल बी कॉलेज का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिये निर्धारित काउण्टिंग हॉलों का निरीक्षण किया और मतगणना के लिये की गई व्यवस्थाओं को देखा। तीनों ही विधानसभा क्षेत्र के लिये पृथक-पृथक मतगणना हॉल निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने सभी रिटर्निंग ऑफीसरों को निर्देशित किया कि मतगणना के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अच्छे से अध्ययन करें और उसका पालन सुनिश्चित करें।
 कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी पुलिस अधीक्षक से कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी पुख्ता प्रबंध किए जाएँ। मतगणना स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति की जाँच भी की जाए और जिन वस्तुओं को मतगणना स्थल पर लाना प्रतिबंधित है वह वस्तुयें मतगणना स्थल पर न आएँ यह सुनिश्चित किया जाए। मतगणना स्थल पर आयोग के निर्देशानुसार मोबाइल लाना प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी मतगणनाकर्मी मोबाइल लेकर न आए, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान ही मतगणना कर्मियों को इसकी जानकारी दी जाए।
 कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मतगणना स्थल पर बनाए जाने वाले मीडिया सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मीडिया के साथियों के लिये जो केन्द्र बनाया जा रहा है उसमें सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय रहते पूरी कर ली जाएँ।
मतगणना अमले को यह भी बताया जाए कि मतगणना दिवस को प्रात: 6 बजे अनिवार्यत: मतगणना परिसर में प्रवेश कर लें। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, माचिस व लाइटर इत्यादि पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसलिये मतगणना कर्मी प्रवेश पत्र के अलावा कोई अन्य सामग्री लेकर कदापि न आएँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.