हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शातिर नकबजन व चोर केबल लोधी निवासी राऊपुरा गोरमी को गिरफ्तार कर पुलिस रिवाल्वर व गोल्ड ज्वेलरी कीमत 5,00000 रुपए बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार हजीरा थाने में रमा देवी कुशवाह निवासी माधवी नगर गदाईपुरा ग्वालियर ने रिपोर्ट की, कि मेरी पुत्री शालिनी दामाद सुखदेव सिंह तोमर का मकान माधवी नगर गदाईपुरा में है, सुखदेव सिंह आर्मी में नौकरी करते हैं व दमाद व पुत्री पटियाला में रहते हैं, 6 दिन पहले अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर मकान में रखी दामाद की लाइसेंसी रिवाल्वर व सोने के जेवर चोरी कर ले गया। चोरी की घटना होते ही थाना हजीरा टीआई आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया व घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर अज्ञात चोर की शिनाख्त के प्रयास किए गए तो चोर का केबल लोधी निवासी राऊपुरा गोरमी का पाया गया जिसे पुलिस थाना हजीरा टीम ने दिनांक 11/ 10/20 को डीडी नगर ग्वालियर से गिरफ्तार कर उससे चोरी की रिवाल्वर व सोने के जेवर कीमती 5,00,000 रुपए उसके घर राऊपुरा से बरामद किया। थाना हजीरा की पुलिस टीम में टीआई आलोक सिंह परिहार, एस आई नरेंद्र छिकारा, दिनेश राजपूत, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक लव कुश यादव, भानु प्रताप परिहार, करन चौरसिया, श्री कृष्ण राठौर, अशोक सिंह सिकरवार व कमल वर्मा, आरिफ खान, शिव सिंह, अनुज तिवारी, जितेंद्र जादौन व गिरजा शंकर मुदगल शामिल रहे। मुख्य भूमिका आरक्षक लवकुश यादव का भानु प्रताप परिहार की रही।
