बाड़ी एसबीआई बैंक कर्मचारी कर रहे हैं मनमानी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी एसबीआई बैंक कर्मचारी कर रहे हैं मनमानी | New India Times

बाड़ी एसबीआई बैंक विगत दिनों से कर्मचारी पेंशन धारी गरीब बेसहारा कमजोर लोगों को लगातार परेशान कर रही है। कई लोगों को बाड़ी एसबीआई बैंक में घंटों लाइन में लग कर भी वापस लौटना पड़ता है। इस बैंक की मनमानी इतनी है कि बड़े बूढ़े बुजुर्गो को भी इस बैंक में जाकर घंटों लाइन में लगना पड़ता है उसके बावजूद भी उनका काम नहीं होता और उदास होकर उन्हें घर ही लौटने के लिए मजबूर होना है। इस बात को लेकर शासन-प्रशासन उच्च अधिकारियों कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं से उन्होंने गुहार लगाई है लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। आज बाड़ी एसबीआई बैंक में देखने को मिला कि एक पत्रकार को भी भली बुरी कहकर बैंक से बाहर निकाल दिया गया। उसने देखा लाइन में लगे बुजुर्गो से बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी भली बुरी कहकर सम्मानीय बड़े बुजुर्गों को भी फटकारा जा रहा है। उस पत्रकार ने पत्रकार होने के नाते वहां आवाज उठाई तो उस पत्रकार को भी भली बुरी कहकर बैंक से बाहर निकाल दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.