राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री शास्त्री जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की | New India Times

मो.मुजम्मिल, रायपुर (छत्तीसगढ़), NIT:

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री शास्त्री जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की | New India Times

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की और उनके योगदानों को याद किया। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्श तथा ’जय जवान-जय किसान’ का नारा हम सभी के लिये हमेशा प्रेरणादायी रहेंगे। महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय श्री शास्त्री जी का सम्पूर्ण जीवन एवं उनके विचार युवा पीढ़ी के लिए सदैव अनुकरणीय एवं मार्ग प्रदर्शक रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article