नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश (NMOPS) ने मनाया संकल्प दिवस | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश (NMOPS) ने मनाया संकल्प दिवस | New India Times

आज 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्य प्रदेश भारत के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय आह्वान पर प्रत्येक जिले में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर आज के दिन को सत्याग्रह दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया जाना प्रस्तावित किया गया था। इसी क्रम में ग्वालियर जिले के जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में फूलबाग मैदान गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना दाहिना हाथ उठाकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने के लिए सत्याग्रह दिवस मनाकर संकल्प लिया गया। सभी के द्वारा शपथ ली गई, सभी कर्मचारी एनएमओपीएस पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय बंधु जी और परमानंद डेहरिया जी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई सत्यता पूर्वक लड़ेंगे जब तक अपना अधिकार पुरानी पेंशन प्राप्त नहीं कर लेते तब तक शांति से नहीं बैठेंगे इसके लिए संकल्पित हैं।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती शकुन्तला तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष, गुंजन भदोरिया प्रांतीय सदस्य, श्री विवेक चौरसिया जी संभागीय अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह जिला संयोजक, प्रार्थना शर्मा जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ, स्मिता शर्मा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, ब्रजेन्द्र चार्य जिला सचिव विकास पांडेय जिला उपाध्यक्ष शिवपुर, राजावत जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती बबीता सिंगर, नीलम राणा, चंद्रेश पचौरी, संजीत शर्मा, वीरेंद्र जैन, अशोक कुशवाह, अशोक शर्मा अशोक बाबू पाल, रिंकी पाठक मनोज शुक्ला, सुरेश जालौन, सतीश तिवारी, दीपक पांडेय, मीना चंदेल कुशवाह, विजय मिश्रा आदि बहुत सारे साथी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article