सुदर्शन चैनल पर कार्रवाई की मांग को लेकर भिवंडी में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर चैनल के संपादक सुरेश चौहान का जलाया पोस्टर। सुदर्शन चैनल पर प्रतिबंध लगाया जाए: इकबाल सिद्दीकी | New India Times

शारिफ अंसारी, भिवंडी/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

सुदर्शन चैनल पर कार्रवाई की मांग को लेकर भिवंडी में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर चैनल के संपादक सुरेश चौहान का जलाया पोस्टर। सुदर्शन चैनल पर प्रतिबंध लगाया जाए: इकबाल सिद्दीकी | New India Times

सुदर्शन चैनल के संपादक सुरेश चौहान द्वारा यूपीएससी परीक्षा को यूपीएससी जिहाद का नाम देकर कामयाब हुए मुस्लिम अधिकारियों पर घिनौना आरोप लगाने से नाराज कांग्रेसियों ने चैनल पर प्रतिबंध लगाने के साथ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए जहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी ने प्रांत अधिकरी के माध्यम से राष्ट्रपति को मेमोरेण्डम भेजा है वहीं यूथ कांग्रेस द्वारा पुलिसिया कार्रवाई की मांग करते हुए चैनल के संपादक सुरेश चौहान का पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने मांग करते हुए लिखा कि सुदर्शन चैनल और उसके संपादक खिलाफ कार्रवाई की जाए। इक़बाल ने आगे कहा कि सुदर्शन चैनल के संपादक सुरेश चौहान मुस्लिम समाज को निशाना बनाते हुए यूपीएससी  परीक्षा में सफल हुए अधिकारियों पर अनर्गल आरोप लगा कर इसे जिहाद की संज्ञा दी है। एक पत्रकार द्वारा टीवी चैनल पर इस तरह की डिबेट करना और मुस्लिम समाज के सफल छात्रों पर आरोप लगाना साथ ही जामिया विश्विद्यालय के छात्रों को जिहादी बताना अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि तथाकथित  पत्रकार द्वारा यूपीएससी परीक्षा में सफल मुस्लिम समाज के लोगों पर बेहूदा आरोप लगाने से मुस्लिम समाज बहुत आहत है। सुदर्शन चैनल लगातार देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच बांटने वाली डिबेट करता है, ऐसे  न्यूज़ चैनल देश की एकता और भाईचारे के लिए बहुत ही खतरनाक है। इक़बाल ने कहा कि नफ़रत फैलाने और मुस्लिम समाज की भावना को आहत करने वाले साथ ही जामिया विश्विद्यालय के छात्रों को जिहादी कहने वाले पत्रकार सुरेश चौहान पर कड़ी कार्यवाही की जाए साथ ही ऐसे भड़काने वाले कार्यक्रम को पेश करने वाले  चैनल पर प्रतिबंध लगाया जाए।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष अराफात खान ने कहा कि आज हमारा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है लेकिन इससेेेे निपटने की बजाये कुछ घटिया मानसिकता के लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं इसलिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना जरूरी है। इस मौके पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अराफात खान, डॉक्टर नीलेश जेडगे, एडवोकेट अरबाज़ शमशाद, अश्विन वर्मा, अयाज़ अंसारी, अनस अंसारी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.