प्रसिद्ध श्रगेश्वर धाम में विराजित प्राचीन शिवलिंग हुआ जलमग्न | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध श्रगेश्वर धाम में विराजित प्राचीन शिवलिंग हुआ जलमग्न | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा मधु कन्या नदी एवं माही नदी के समागम स्थल पर बसे प्रसिद्ध श्रगेश्वर धाम का प्राचीन मंदिर जिसमें विराजते हैं बाबा महाकाल उक्त मंदिर शुक्रवार दोपहर तक जलमग्न नहीं हुआ था लेकिन शुक्रवार रात्रि में अच्छी बारिश होने के बाद प्राचीन मंदिर आधा जलमग्न हो गया जिसमें बाबा महाकाल हनुमान जी एवं माही माता की प्रतिमा जलमग्न हो गई। आपको बता दें कि उक्त श्रगेश्वर धाम से करीब 7 किलोमीटर दूरी पर एक विशाल माही डैम बना हुआ है जिसका बैक वाटर श्रगेश्वर धाम की ओर भरा हुआ रहता है। पानी भरने के बाद उक्त धाम अति मनोरमनिय नजर आता है और तीन दिशा में पानी ही पानी भरा होता है मानो यह तीर्थ जल एवं प्रकृति की गोद में बसा हो। इस देर से पर सैकड़ों भक्त बाबा के दर्शन के साथ-साथ दूरदराज से पिकनिक मनाने भी यहां आते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.