आज फिर एक व्यक्ति हार गया कोरोना से जंग | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आज फिर एक व्यक्ति हार गया कोरोना से जंग | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला तहसील कार्यालय में पदस्थ एक 43 वर्षीय व्यक्ति निवासी वार्ड नंबर 13 जिनका पिछले 20 दिनों से इलाज चल रहा था आज बड़ौदा के एक हॉस्पिटल में उनकी कोरोना से मृत्यु हो गई है। परिजन द्वारा बताया गया कि ड्यूटी के दौरान उन्हें बुखार आया था जिसके बाद उन्होंने छुट्टी ली थी और झाबुआ में कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
उसके बाद कुछ दिन गुजारत के दाहोद हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नही होने के कारण बड़ौदा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। वहां भी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। आज गुजरात के बड़ौदा के हॉस्पिटल में आखरी सांस ली। परिजनों द्वारा क्रिया कर्म स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.