कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को पहनाई गई चप्पलें, सत्येन्द्र शर्मा ने सैकड़ों साथियों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को पहनाई गई चप्पलें, सत्येन्द्र शर्मा ने सैकड़ों साथियों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता | New India Times

कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को आज भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह में चप्पलें पहनाई गई। उन्होंने संकल्प के तहत चप्पलें त्याग दी थी। आज स्वयं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई चप्पलें मंच पर मंगवाई। इसके बाद प्रद्युमन ने मंच पर चप्पलें पहनी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के समक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने सैकड़ों साथियों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को पहनाई गई चप्पलें, सत्येन्द्र शर्मा ने सैकड़ों साथियों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के समक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने सैकड़ों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को पहनाई गई चप्पलें, सत्येन्द्र शर्मा ने सैकड़ों साथियों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता | New India Times

ज्ञात रहे कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के त्यागपत्र देने के तुरन्त बाद कुछ ही मिनटों के अंदर सत्येन्द्र शर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। वह मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ साथ महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। सत्येन्द्र शर्मा ने राजनीति की शुरुआत कैलाशवासी श्रीमंत माधव राव सिंधिया जी के सानिध्य में 1989 में युवा कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष पद से की एवं कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाते हुए हमेशा जनता की आवाज बुलंद की और जनता हित की लड़ाई धरना, चक्का जाम अनेक आंदोलनों के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण करवाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश पर सत्येन्द्र शर्मा ने टीम के साथ लॉक डाउन के दौरान 25 मार्च से लगातार जरूरतमंद लोगों को लगातार 100 दिन भोजन वितरण गया।

एयरपोर्ट रोड़ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर का सत्येन्द्र शर्मा ने सैकड़ों साथियों के साथ भव्य स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.