ग्वालियर शहर में हर तरफ ट्रैफिक जाम, राजनैतिक कार्यक्रमों के आयोजन से राहगीर हुए परेशान | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर शहर में हर तरफ ट्रैफिक जाम, राजनैतिक कार्यक्रमों के आयोजन से राहगीर हुए परेशान | New India Times

भाजपा का महासदस्यता अभियान और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते आज शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों पर घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहा जिसकी वजह से घंटों तक राहगीर कभी तेज धूप तो कभी रिमझिम बारिश के बीच फंसे रहे। राजनैतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेतागणों की आमद से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर में पुलिस ने भी एक दिन पहले से ही मोर्चा संभाल लिया था लेकिन ट्रैफिक जाम से आम लोगों को निजात नहीं मिल सकी।

आपको बता दें कि ग्वालियर अंचल में आज 22 अगस्त से 24 अगस्त तक तीन दिवसीय महासदस्यता अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मप्र के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेशा अध्यक्ष वी.डी शर्मा व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिंया मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं। भाजपा की ओर से दावा भी किया जा है कि इस महासदस्यता अभियान में 50 हजार से अधिक कांग्रेसी सदस्यता ले सकते हैं। वहीं कोरोना काल में सब कुछ बंद रहा और भाजपा के महासदस्यता अभियान कार्यक्रम को प्रशासन द्वारा हरी झंडी देने का विरोध व सांसद श्री सिंधिया व उनके समर्थकों द्वारा कांग्रेस छोड़कर भााजपा में शामिल होने वाले सिंधिया समर्थकों के विरोध में कांग्रेस ने भी शहर भर में विरोध प्रदर्शन किया। इन दोनों राजनैतिक पार्टियों के कार्यक्रम की वजह से आज शहर भर के प्रमुख चौराहों, तिराहों पर दिन भर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही जिसमें शहर के आम नागरिक घंटों तक जाम में फसें रहे।

जिले की सीमा पर रोका ट्रैफिक

ग्वालियर शहर में आयोजित राजनैतिक कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने भी ग्वालियर जिले की सीमा पर आने वाले वाहनों को रोक दिया। विशेष कोई काम या इमरजेंसी की जरूरत होने पर शहर में कुछ गिने चुने वाहनों को प्रवेश दिया गया जिससे जिले की सीमा को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.