नगर पंचायत किछौछा के तीन कर्मचारी कोरोना टेस्टिंग में पाये गये संदिग्ध | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत किछौछा के तीन कर्मचारी कोरोना टेस्टिंग में पाये गये संदिग्ध | New India Times

अम्बेडकर नगर जिला में कोरोना वायरस का कहर अब गाँव तक आ पहुँचा है। आप को बता दें कि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में लगातार संक्रमितओं की संख्या बढ़ रही है। दोपहर बाद नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों का थर्मल स्कैनिंग और संक्रमण की जांच की गई जिसमें नगर पंचायत के तीन कर्मचारी संदिग्ध पाए गए। गत दिनों नगर पंचायत में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। किछौछा नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते संक्रमित क्षेत्रों का सांकेतिक बैरिकेडिंग किया जा रहा है। संक्रमित लोगों के आसपास रहने वाले लोग लगातार बाजारों में घूम रहे हैं जिससे संक्रमण महामारी फैलने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पुलिस और नगर प्रशासन बैनर पोस्टर और सूचना प्रसारित करने के इतर कोई काम नहीं कर रही है। पहले लॉक डाउन के बाद नगर पंचायत प्रशासन बाजार में सेनीटाइज करना ही भूल गया। संक्रमण के प्रकोप बढ़ता देख स्थानीय लोग व आस-पास के गांव में डर का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.