अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने तीन गौ तस्करों पर लगाया गैंगेस्टर ऐक्ट | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने तीन गौ तस्करों पर लगाया गैंगेस्टर ऐक्ट | New India Times

उत्तर प्रदेश में गायों की तस्करी के बढ़ते मामलों और आरोपितों के फरार होने के मामले में हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और गौ तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अकबरपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताते चलें कि अकबरपुर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गौकशी एवं तस्करी में लिप्त तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लोरपुर ताजन स्थित बंजारा टोला में काफी लंबे समय से लिप्त गौकशी व तस्करी में शामिल बंजारा टोला के दर्जनों लोग अभी भी इस गोरखधंधा में शामिल हैं, यहाँ धड़ल्ले से गोकशी का अवैध धंधा वर्षों से चल रहा था जिसकी सूचना पर मरैल चौकी इंचार्ज राजीव श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस धंधे में लिप्त होकर इन लोगों ने अकूत संपत्ति बनाई है। इन व्यक्तियों के विरुद्ध इस जनपद के अतिरिक्त कई अन्य जनपदों में भी गौकशी एवं तस्करी के मुकदमे पंजीकृत हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा इन पर कड़ी निगरानी की जा रही थी। इसी कड़ी में अकबरपुर पुलिस द्वारा रियाज, नबी सरवर एवं लक्छी के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है एवं गिरफ्तार कर जेल भेजा गया शेष बचे अन्य व्यक्ति जो इस धंधे में अभी भी लिप्त हैं उनके विरूद्ध भी कार्रवाई किए जाने की बात प्रकाश में आ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.