धारदार हथियार से महिला के गर्दन पर हमला: पांच दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर | New India Times

वी.के त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

धारदार हथियार से महिला के गर्दन पर हमला: पांच दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर | New India Times

अगर क्षेत्रीय पुलिस से ही लोगों को न्याय मिल जाए तो शायद उच्च अधिकारियों के पास जाना न पड़े लेकिन कुछ पुलिस वालों की वजह से लोगों को कई बार चक्कर लगाने के बावजूद भी स्थानीय चौकी से न्याय नहीं मिल पाता है जिस वजह से लोगों को उच्च अधिकारियों के दरवाजे को खटखटाना पड़ता है। इसी वजह से उच्च अधिकारियों के दरवाजे पर फरियादियों की कतार लगी रहती है। ऐसा ही एक मामला जिला लखीमपुर खीरी की पुलिस चौकी बाँकेगंज के अंतर्गत देखने को मिला है जहां पीड़िता के पति ने क्षेत्राधिकारी गोला रविंद्र वर्मा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते गुरूवार को पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था लेकिन चार दिन पश्चात भी पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करना जरूरी न समझा। पीड़ित महिला हीरा देवी के गर्दन, हाथ व पैर पर धारदार हथियार से पड़ोस के दबंग ने जानलेवा हमला कर दिया था। किसी तरह स्थानीय लोगों ने हीरा देवी की जान बचाई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये जहाँ से महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया था।

इस सम्बंध में पीड़ित ने स्थानीय पुलिस चौकी पर अपराधी के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी दिया व सम्बंधित थाने में जाकर मुकदमा भी दर्ज कराने का प्रयास किन्तु पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि घायल हीरा देवी के पति ने प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन कार्यवाही तो दूर बाँकेगंज चौकी इंचार्ज द्वारा मौके पर जाना उचित नहीं समझा गया, जिससे विपक्षी दलों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित परिवार के अन्दर भय व्याप्त है। फिल्हाल बाँकेगंज चौकी इंचार्ज से निराश होकर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी गोला से न्याय की गुहार लगाई है। इस पर क्षेत्राधिकारी रविंद्र वर्मा ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए न्याय संगत कार्रवाई करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.