अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने की न्यायालय के हुक्म की तामील | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने की न्यायालय के हुक्म की तामील | New India Timesहरदा जिला पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चौकी करताना थाना टिमरनी स्टाफ ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर कोर्ट के आदेश का पालन किया।

 पुलिस उप निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, HC नानकराम कुशवाहा, HC ओम प्रकाश लोवंशी, आर. मैतु अहाके,  आर. अब्बास खान के द्वारा चौकी करताना के अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय हरदा से जारी किये गये गिरफ्तारी वारंट में वारंटी 1. राजू पिता मोहनलाल धनकर 20 वर्ष, 2. संतोष पिता रामकिशन प्रजापति 46 वर्ष, 3.मूलचंद पिता मोतीलाल केवट 45 वर्ष, 4. सुंदर पिता मोहनलाल धनकर 30 वर्ष, चारों निवासी छिपानेर को ग्राम छिपानेर से, 5. कमलेश पिता हरिसिह राजपूत 25 वर्ष, 6. दुर्गेश पिता ग्यान सिंह राजपूत 25 वर्ष दोनों निवासी तजपुरा को ग्राम तजपुरा से गिरफ्तार कर वारंट तामिल करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। ​अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने की न्यायालय के हुक्म की तामील | New India Timesथाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 127/17 धारा 294, 323,325,307,34 भादवि के आरोपी धमेन्द्र पिता अशोक यदुवंशी 28 वर्ष एंव अशोक पिता प्रेमनारायण यदुवंशी दोनों निवासी नयागांव को ग्राम नयागांव से एवं  अपराध क्रमांक 128/17 धारा 294, 323, 307, 506, 34 भादवि के आरोपी बसंत पिता प्रेमनारायण यदुवंशी 38 वर्ष व रोहित पिता बसंत यदुवंशी 19 वर्ष दोनों निवासी नयागांव को ग्राम नयागांव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय हरदा के समक्ष पेश किया गया जिन्हें न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.