तीन वर्षीय मासूम की जान बचाने वाले<br>आइसक्रीम व्यापारी हरिओम को विधायक आरिफ मसूद नें 5 हज़ार रूपये की राशि देकर किया सम्मानित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र),NIT:

तीन वर्षीय मासूम की जान बचाने वाले<br>आइसक्रीम व्यापारी हरिओम को विधायक आरिफ मसूद नें 5 हज़ार रूपये की राशि देकर किया सम्मानित | New India Times

भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में माँ की गोद से छलांग लगाकर गिरने वाले तीन वर्षीय मासूम की जान बचाने वाले आइसक्रीम व्यापारी को विधायक आरिफ मसूद नें 5 हज़ार रूपये की नक़द राशि देकर सम्मानित किया है। बता दें कि काजी कैंप निवासी इरशाद अपनी पत्नी एवं 3 वर्षीय बेटे अलबशर के साथ वीआईपी रोड स्थति बड़े तालाब किनारे की रैलिंग के पास शनिवार दोपहर खड़े हुए थे।अचानक ही वह गोद से फिसलकर तालाब में जा गिरा।
पास ही आइसक्रीम का ठेला लगाकर खड़े हरिओम वर्मा ने जब उनकी चीख पुकार सुनी तो अपनी जान जोखिम में डाल कर बिना देर किए चंद सेकंड बाद ही तालाब में कूद गए।और बच्चे को गहराई में जाने से पहले ही पकड़ कर सकुशल उसके मां के पास पहुंचा दिया।
इस मौके पर विधायक इरिफ मसूद ने कहा कि हरिओम नें बहादुरी एवं इंसानियत की एक मिसाल पेश की है। इंहोनें अपने जान पर खेल कर तलाब मे कुद कर एक मासूम बच्चे की जान बचाई है।आज इनका सम्मान करते हुए मुझे गर्व हो रहा है।एसे बहादुर लोगो का सम्मान सरकार को भी करना चाहिए ओर नगर निगम में सरकारी नोकरी देनी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.