जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे यह रहेगी प्राथमिकता, बुलढाणा के नए एसपी शशिकुमार मीणा ने पदभार संभाला | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा ( महाराष्ट्र ), NIT; ​जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे यह रहेगी प्राथमिकता, बुलढाणा के नए एसपी शशिकुमार मीणा ने पदभार संभाला | New India Timesजनता का दिल जीतने वाले अधिकारी मेरे आइडियल हैं, जिले की कानून व्यवस्था अच्छी रहे यही मेरा प्रयास रहेगा, जिन अधिकारियों की छवि समाज और जनता में अच्छी है वह मुझे पसंद हैं, जिले के अवैध व्यवसाय पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा, इस प्रकार का विचार पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए बुलढाणा ज़िले के नए एसपी शशिकुमार मीणा ने की है।​
जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे यह रहेगी प्राथमिकता, बुलढाणा के नए एसपी शशिकुमार मीणा ने पदभार संभाला | New India Timesबुलढाणा के एसपी संजीव बाविस्कर का तबादला उपायुक्त पुणे पद पर हुआ और बुलढाणा के एसपी पद पर शशिकुमार मीणा रुजू हुए है। बता दें कि शशिकुमार मीणा अमरावती जोन-1 के पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत थे. आज श्री मीणा ने बुलढाणा के एसपी पद का पदभार स्वीकारने के बाद सबसे पहले पत्रकारों से संवाद के लिए पुलिस मुख्यालय में पत्रकार परिषद का आयोजन किया था. इस पत्रकार परिषद को रूबरू होते हुए श्री मीणा ने कहा कि वह इससे पहले बुलढाणा जिले के मलकापूर में अपने प्रशिक्षु काल में एसडीपीओ पद पर कार्यरत रह चुके हैं इसलिए वह बुलढाणा जिले के लिए नए नहीं है. फिलहाल बुलढाणा जिले में अवैध व्यवसाय का मकड़जाल फैला हुआ है जिसे बंद करने के लिए वह क्या कदम उठाएंगे? पत्रकारों के इस प्रश्न पर उत्तर देते हुए श्री मीणा ने कहा कि वह आज ही रुजू हुए हैं और सीधे पत्रकारों के सामने हाज़िर है इस लिए उन्हें अभी इन मामलों की जानकारी नहीं है वह जल्द ही जानकारी ले लेंगे और जिले में चलने वाले अवैध धंदों को पूरी तरह से बंद करवा देंगे. जनता और पुलिस के बीच में बीच में कोई दूरी ना रहे, जिले की कानून व्यवस्था बरकरार रहे इसके लिए वे विशेष प्रयास भी करेंगे एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि जिले के जिन पुलिस थानों को खुद की इमारते नहीं है उनकी फाइलें कहां अटकी हुई है तथा पुलिस कर्मियों के आवास के लिए भी वह अपने स्तर पर कोशिश करेंगे।​जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे यह रहेगी प्राथमिकता, बुलढाणा के नए एसपी शशिकुमार मीणा ने पदभार संभाला | New India Timesबुलढाणा में बतौर एसपी रहे संजीव बाविस्कर का तबादला पुणे के उपायुक्त पद पर तथा अडिशनल एसपी रही श्रीमती श्वेता खेडेकर का तबादला शोलापुर गुनाह अन्वेषण के एसपी पद पर होने के बाद आज दोनों अधिकारियों को यहां के पुलिस मुख्यालय में विदाई देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. दोनों को एक जीप में बिठाया गया था और इस जीप को रस्सी बांधकर पुलिस कर्मियों ने जीप को खींचा और इस प्रकार से उन्हें बुलढाणा से विदाई दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article