महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का लगा तांता | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का लगा तांता | New India Times

आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। ग्राम सुल्तानपुर के पास अतिप्राचीन गंगामहादेव मंदिर है, जो कि प्राकृतिक सौंदर्य के बीच व गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला आयोजित किया जाता है , और यही से आदिवासी का भगोरिया पर्व की शुरुआत होती है, आसपास के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के मादल की थाप पर नाचते हुए भगोरिया पर्व की शुरुआत करते है । यहां पर दूर – दूर से श्रध्दालुगण आते है।

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का लगा तांता | New India Times

गंगामहादेव मंदिर अतिप्राचीन है, जो कि हरियाली व गुफाओं में बसा हुआ है यही पर एक झरना व कून्ड विधिमान है। यहां पर दर्शनार्थी आते है और इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते है । यहां पर विराजमान शिव जी के दर्शन लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करते है। यहां पर 12 माह दर्शनार्थी आते है। यह जानकारी पुजारी पं. हेमगिरी गोस्वामी ने दी। इस अवसर पर स्व . राहुल मुकाती की पुण्यस्मृति में जल सेवा हरिओम पाटीदार, शुभम मुकाती द्वारा रखी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.