महिला से चैन छीन कर भाग रहे एक चेन स्नेचर को पब्लिक ने पकडा दूसरा चेन उचक्का फरार | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT; महिला से चैन छीन कर भाग रहे एक चेन स्नेचर को पब्लिक ने पकडा दूसरा चेन उचक्का फरार | New India Times​महिला से चेन छीन कर भाग रहे दो मोटर साइकिल सवार चैन स्नेचरों में से एक को पब्लिक ने दौडा कर पकड़ा जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गया।महिला से चैन छीन कर भाग रहे एक चेन स्नेचर को पब्लिक ने पकडा दूसरा चेन उचक्का फरार | New India Times​मिली जानकारी के अनुसार जिला जौनपुर के मड़ियाहूं थाना निकट दिलावरपुर गांव के पास सुधीर कुमार दुबे गांव चोरारी डीह के निवासी अपनी बहन सरिता दुबे पति प्रमोद दुबे गांव राधोपट्टी खास पोस्ट रामपुर थाना रामपुर मड़ियाहूं जौनपुर को अपनी मोटर साइकिल नंबर UP 62 AJ 2410 पर बैठाकर इनकी ससुराल से अपने घर चोरारी ले जा रहा था कि तभी अचानक से दो बाइक सवारों महिला से सोने की चैन छिन ली और भागने लगे तभी महिला ने शोर मचाने लगी जिससे कुछ दूरी पर आस पास के गांव वालों ने पकड़ने की कोशिश की तभी चेन उचक्का नियंत्ररण खो बैठा और गिर गया जिसे गांव वालों ने पकड़ लिया गया जबकि एक बाइक सवार फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़ी गई बाइक का नंबर GJ 5 FS 1836 है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बृजेश पटेल/ शयाम लाल पटेल पता छेड़ापुर पोस्ट नयेपुर थाना फूलपुर जिला वाराणसी बताया है। गांव वालों ने स्थानीय थाना मड़ियाहूं को सूचित किया। मौकेरपर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक चेन बरामद कर लिया लेकिन दूसरा चेन लेकर दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.