भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बुरहानपुर के तत्वाधान में एड्स एवं पर्यावरण जागरूकता पर संपन्न हुई परिचर्चा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बुरहानपुर के तत्वाधान में एड्स एवं पर्यावरण जागरूकता पर संपन्न हुई परिचर्चा | New India Times

भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वाधान में एड्स जागरूकता एवं पर्यावरण जागरूकता पर परिचर्चा का आयोजन डॉ ज़ाकिर हुसैन एकेडमी लालबाग रोड बुरहानपुर में किया गया। परिचर्चा में मुख्यवक्ता के रूप में आयुक्त नगर पालिक निगम बुरहानपुर श्री भगवानदास भूमरकर, एड्स नियंत्रण प्रोग्राम मैनेजर डॉ राकेश लाड़, ब्रह्मा कुमारी आश्रम की स्वाति दीदी ने शिरकत की। सर्वप्रथम चेयरमेन डॉ. के.पी. श्रोती एवं वाइस चेयरमैन श्रीमती मेघा भिड़े सहित रेडक्रास के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्प देकर सम्मान किया गया। डॉ. के पी श्रोती के स्वागत के पश्चात डॉ. राकेश लाड़ द्वारा एड्स नियंत्रण एवं सुरक्षा के संबंध में उपस्थित बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। तत्पश्चात आयुक्त श्री भुमरकर द्वारा पर्यावरण को शुद्ध करने एवं अपने आसपास स्वच्छता रखने की जानकारी देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। स्वाति दीदी द्वारा भी एड्स व पर्यावरण संबंधी जानकारी से बच्चों एवं उपस्थित सदस्यों को अनुग्रहित किया। इसके उपरांत सभी वक्ताओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान रेडक्रास के सदस्यों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रेडक्रास कर प्रबंध एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीना डाॅक्टर सुरेन्द्र सिंह चौहान, एडवोकेट आसिफ उद्दीन शेख, संदीप शर्मा, डॉ. अशोकप्रसाद गुप्ता, परवेज खान बहादुर, रियाजुल हक अंसारी, नंदकिशोर जांगड़े, डाक्टर रमेशचंद्र शर्मा धुआंधार, रिजवान अब्बास सहित अनेक सदस्य उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन रिजवान अब्बास ने किया एवं रेड क्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सलूजा ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.