सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत निकाली गई टू व्हीलर रैली | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत निकाली गई टू व्हीलर रैली | New India Times

परिवहन विभाग मथुरा के द्वारा 31 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मथुरा के विकास बाजार से एक टू व्हीलर रैली एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इस रैली के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है।

इस रैली का नेतृत्व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता रजि. उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित करते हुए कहा कि इस रैली के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना रहा जिससे सड़क हादसे सबसे कम हो सकें। रैली के माध्यम से लोगों को जगह-जगह यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए पंपलेट बांटने के साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों ने हाथों में तख्ती ले रखी थी। जागरूकता रैली में यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, महानगर अध्यक्ष हरिबाबू सम्राट, धर्मेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, बबली यादव, गुड्डू खान, आकाश सारस्वत, पप्पू यादव, सुल्तान कुरेशी, परवेज़ खान आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.