झांसी नगर में विकास अहिरवार नामक युवक पर हुआ जानलेवा हमला | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी नगर में विकास अहिरवार नामक युवक पर हुआ जानलेवा हमला | New India Times

झांसी शहर में विकास अहिरवार नामक युवक पर मंगलवार की रात को एक युवक ने राॅड से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार विकास अहिरवार मंगलवार 14 जनवरी 2020 की रात्रि लगभग 10 बजे अपने घर वापस लौट रहा था कि तभी सागर गेट स्थित मार्ग पर सौरभ बाल्मिकी नामक युवक ने विकास अहिरवार को आवाज़ दी और जैसे ही विकास अहिरवार ने पलट कर देखा तभी सौरभ बाल्मिकी ने सड़क पर पड़ी लाइट की राॅड उसके सिर पर मार दी जिससे विकास अहिरवार लहू लुहान होकर ज़मीन पर ढेर हो गया। विकास अहिरवार को तत्काल झाँसी कोतवाली उनके परिजन लेकर गये और मेडिकल जांच के बाद विकास अहिरवार के आँख के पास क़रीब 03 टांके लगे। वहीं सौरभ बाल्मिकी ने जाते जाते विकास अहिरवार को चेतवानी देते हुए कहा था कि अगर तू पुलिस के पास गया तो आगे अंजाम इससे खतरनाक होगा जिससे विकास अहिरवार काफ़ी भयभीत हो गया और उसने झाँसी कोतवाली पुलिस को लिखत रूप में प्रर्थनाइ पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ़ झाँसी शहर कोतवाली के अफ़सरान के सामने विकास अहिरवार ने न्याय की गुहार लगाने पर पुलिस ने विकास अहिरवार एवं उनके परिजनों को आश्वासन दिया है कि हमलावर सौरभ बाल्मिकी के किलाफ़ उचित कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.