शासकीय प्राथमिक शाला सलैया दुबे में बच्चों को निःशुल्क वितरित किए स्वेटर | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:शासकीय प्राथमिक शाला सलैया दुबे में बच्चों को निःशुल्क वितरित किए स्वेटर | New India Times

नव वर्ष के प्रथम दिन शासकीय प्राथमिक शाला सलैया दुबे में दर्ज 72 छात्रों में से उपस्थित 54 छात्रों को निःशुल्क स्वेटर वितरण कर नया साल का जश्न मनाया गया। शाला में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती पूजा-विपिन प्रजापति की माँ स्व. श्रीमती श्यामा प्रजापति (शिक्षिका) की स्मृति में पिता श्री गोविंद प्रसाद प्रजापति (रिटा. खण्ड पंचायत अधिकारी) द्वारा स्वयं के व्यय पर यह सराहनीय कार्य संपन्न हुआ।

कार्यक्रम बी.आर.सी. श्री उमाकांत चौबे, बी.ए.सी. श्री अरुण दुबे, श्री अभय वर्मा, जनशिक्षक श्री लडिया एवं पाठक जी के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रधान अध्यापक प्रभावती मेडम ने बताया कि शाला भवन निर्माण भी ज़नभागीदारी, अंशदान, श्रमदान और डी.पी.आई.पी. के सामुहिक सहयोग से हुआ था।

शासकीय प्राथमिक शाला सलैया दुबे में बच्चों को निःशुल्क वितरित किए स्वेटर | New India Times

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रामेती-राजेन्द्र डांड़गे, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री परमलाल गोंड, सदस्य श्री छोटेलाल प्रजापति, संकुल प्राचार्य श्री हरगोविंद जाटव हाईस्कूल पिपरिया पाठक से श्री आर.सी. यादव, श्री शिवराज सिंह दीवान, श्री विपिन प्रजापति ने सहभागिता निभाई। शाला स्टाफ, आगनवाड़ी स्टाफ, समूह के सदस्यों द्वारा अतिथियों को दाल भरता बाटी व मीठा आदि का स्वादिष्ट भोजन कराया गया। प्रभावती मेडम ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की और आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रथम संस्था से श्री अरुण मिश्रा द्वारा बच्चों को टाफिया बांटी गई व व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और कहने लगे ये नव वर्ष का प्रथम दिन हमेशा याद रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.