संकेतक बोर्ड से टकराई बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

संकेतक बोर्ड से टकराई बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल | New India Times

गौरझामर थाना अंतर्गत खैराना मार्ग पर ग्राम खोड़ी के समीप सड़क पर लगे संकेतक बोर्ड से टकरा जाने के कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहोशी की हालत में डॉयल 100 पुलिस द्वारा देवरी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक सवार संदीप पिता बैजनाथ खरे 30 वर्ष निवासी रामखेरी केसली
बुधवार सायं लगभग 4 बजे खैराना मार्ग से होकर रहली से केसली आ रहा था। इसी दौरान वह खोड़ी गांव के समीप सड़क पर लगे संकेतक बोर्ड से टकरा गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने के बाद डॉयल 100 के पायलट हेमंत राजपूत एवं आरक्षक देशराज ठाकुर द्वारा उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.