क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा मादक पदार्थ एम.डी. (म्याऊँ - म्याऊँ) के कारोबार में लिप्त गिरोह का किया गया पर्दाफाश | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा मादक पदार्थ एम.डी. (म्याऊँ - म्याऊँ) के कारोबार में लिप्त गिरोह का किया गया पर्दाफाश | New India Times

क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर चौपाटी प्रोटिन्स की दुकान के पास, नरेला जोड़, अयोध्या बायपास रोड़ से यषु वर्मा उर्फ एश्वर्य पिता स्व0 संजय वर्मा, उम्र- 25 साल, नि0- लोकनाथपुरम, डेयरी रोड़, थाना सिविल लाईन छतरपुर, हाल पता- म0न0 90 अमृत विहार कॉलोनी, नरेला जोड़, थाना अयोध्यानगर, भोपाल के कब्जे से करीबन 510 मिलीग्राम म्याऊँ – म्याउँ (एमडी) मादक पदार्थ जप्त किया गया है। क्राइम ब्रांच द्वारा उक्त प्रकरण में धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

यशु वर्मा उर्फ ऐश्वर्य छतरपुर का रहने वाला है, इसने बी0इ0 सिविल की डिग्री प्राप्त की है तथा पढ़ाई के दौरान ही यह नशे का आदी हो गया था। धीरे-धीरे यह नशे के कारोबार में लिप्त हो गया। इसकी गर्लफ्रेंड भी नशे की आदी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.