अंडर-16 गर्ल्स टूर्नामेंट फाइनल विजेता रही भोपाल, मुख्य अथिति डीआईजी चंबल श्री अशोक गोयल ने दोनों टीमों को प्रदान किये पुरस्कार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

अंडर-16 गर्ल्स टूर्नामेंट फाइनल विजेता रही भोपाल, मुख्य अथिति डीआईजी चंबल श्री अशोक गोयल ने दोनों टीमों को प्रदान किये पुरस्कार | New India Times

चम्बल डीविजन क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर अंडर-16 गर्ल्स टूनामेंट का फाइनल मुकाबला भोपाल और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के बीच खेला गया जिसमें भोपाल ने नर्मदापुरम को 10 विकेट से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। अंडर-16 गर्ल्स टूर्नामेंट फाइनल विजेता रही भोपाल, मुख्य अथिति डीआईजी चंबल श्री अशोक गोयल ने दोनों टीमों को प्रदान किये पुरस्कार | New India Times

आज सुबह नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में दस विकेट खोकर 101 रन बनाये। जिसके जबाब में भोपाल ने 22.2 ओवर में बिना विकेट खोये यह लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। भोपाल की सौम्या तिवारी ने 7 ओवर 21 रन देकर 7 विकेट लिए। आज के मैच में मेन ऑफ द मैच सौम्या तिवारी रही। वही मैच में एम्पायर सुनील राजौरिया, अनिल शर्मा जबलपुर तथा स्कोरर आशीष सविता रहे।

मैच के दौरान चीफ सिलेक्टर श्रीमती सुभ्रा गोयल भोपाल, सिलेक्टर रेखा पुणेकर (एमपीसीए), उन्मेखा तारे (एमपीसीए), चम्बल चीफ सिलेक्टर अबन्तिका तिवारी, मनोरमा गुर्जर, ज्योति शर्मा मौजूद रहीं। मुख्य समारोह के दौरान डीआईजी चम्बल श्री अशोक गोयल जी मुख्य अथिति के रूप मौजूद रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर विजेता ओर उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किये। डीआईजी श्री गोयल जी के कहने पर दोनों विजेता- उपविजेता टीमों को 5500 -5500 का नगद पुरस्कार लाखन सिंह जादोंन द्वारा दिया गया। इसके अलावा सचिव श्री तस्लीम खान, सहसचिव रविंद तिवारी, सहसचिव राजकुमार गुर्जर, 14 सिलेक्टर नवेद खान, कृष्कान्त उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article