घर में रखा एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का अवैध शराब बरामद, एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

घर में रखा एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का अवैध शराब बरामद, एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज | New India Times

पुलिस उप विभागीय अधिकारी सचिन ने रविवार की रात एक बड़ी शराब की खेप का पर्दाफाश किया है। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये से भी अधिक की देसी विदेशी कंपनियों की शराब जब्त करने में मोहाडी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। एक व्यक्ति के विरुद्ध गैरकानूनी तरीके से शराब रखने के मामले में मोहाडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात सीएसपी सचिन हीरे को खुफिया तंत्र से सूचना मिली कि मोहाडी स्थित तिखी रोड स्थित म्हाडा कॉलोनी निवासी मुख्तार मुन्ना कुरेशी ने शराबखोरी हेतु ब्लैक मार्केटिंग के इरादे से अपने आवास में शराब का जखीरा कर रखा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अधिकारी सतीश गोराडे को दबीश डालने के आदेश जारी किए। मोहाडी पुलिस ने दल बल के साथ कुरेशी के आवास पर दबिश देकर महाराष्ट्र में प्रतिबंधित रॉयल स्टॅग, मॅकडॉवल नं. १, रॉयल चॅलेंज, इंपेरिअल ब्ल्यु सहित अन्य प्रकार की करीब 1 लाख 15 हजार 820 रुपए की शराब का भंडार जब्त कर किया।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, अप्पर पुलिस अधिक्षक डॉ. राजु भुजबळ, उपविभागीय पुलिस अधिकारी धुलिया शहर सचिन हिरे के निर्देशन में मोहाडी नगर थाना पुलिस निरीक्षक सतीश गोराडे, हेड कांस्टेबल/प्रभाकर ब्राम्हणे, पुलिस नायक /तुषार जाधव, पुलिस कांस्टेबल/ गणेश भामरे, पोकॉ/जितेंद्र वाघ, पोकॉ/सचिन वाघ, पोकॉ/दिपक महाले, पोकॉ/कांतीलाल शिरसाठ आदि ने मुख्तार मुन्ना कुरेशी को धर दबोचा है। उसके विरुद्ध मुकदमा मोहाडी पुलिस ने पंजीकृत किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article