एजुकेट गर्ल संस्था द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

एजुकेट गर्ल संस्था द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस | New India Times

गंगानगर एजुकेट गर्ल संस्था द्वारा गंगानगर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस तथा संस्था का 12 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तिरला बीआरसी गंगाराम अचाले, बीएसी हरेसिंग ठाकुर, संकुल प्राचार्य कल्पना नालकर, प्राथमिक स्कूल के प्रधान अध्यापक लक्ष्मी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जलित कर किया गया। संस्था द्वारा गंगानगर, मांडली, सेमलीपुरा क्लस्टर के 33 स्वयंसेवक एजुकेट गर्ल संस्था में टीम बालिका के रूप में जुड़े हैं उन्हें पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष गंगाराम अचाले ने टीम बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप शिक्षा के प्रति जो कार्य कर रहे हैं वह अत्यंत सराहनीय है व पूण्य का काम है, आगे भी ऐसे ही शिक्षा के प्रति काम करते रहें, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। संस्था की ओर से ब्लॉक ऑफिसर राहुल यादव, क्षेत्रीय समन्वयक हिमांशु पाटीदार, गजु बामनिया, राधेश्याम डावर द्वारा टीम की सभी बालिकाओ को पुरस्कृत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.