20 बैलगाड़ी फसल जलकर हुई खाक | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

20 बैलगाड़ी फसल जलकर हुई खाक | New India Times

अलिराजपुर जिले के आम्बुआ पंचायत के अंतर्गत चौगड़िया फलिया मैं कृषक मगर सिंह पिता वेस्ता डाबर की 20 बैलगाड़ी सोयाबीन और उड़द की फसल में आग लगने से जलकर खाक हो गई।
सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत आम्बुआ के चौगड़िया फलिया में कृषक मगर सिंह पिता वेस्ता ने बताया कि 12 बैलगाड़ी सोयाबीन की फसल व 8 बैलगाड़ी उड़द की फसल के दो अलग-अलग ढैर(उड़वे) घर के पास में ही लगाए गए थे जिसमें 16 -17 नवंबर की रात्रि में 10:45 बजे अचानक आग लग गई जिसकी सूचना आम्बुआ के रमेश बघेल ने क्षेत्रीय विधायक कलावती भूरिया को दी जिस पर विधायक भूरिया ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए आदेशित किया। फायर बिग्रेड जब तक पहुंचता तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो गई थी।
घटना के दूसरे दिन सवेरे विधायिका ने अपने कार्यकर्ता रमेश बघेल को घटना स्थल पर भेजा व जानकारी प्राप्त की एवं पुलिस थाना पर मामला दर्ज करवाया।

थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि पीड़ित कृषक एवं रमेश बघेल ने फसल में आग लगने की घटना की सूचना पुलिस थाने पर दर्ज करवाई है जिसकी जांच एएसआई नानूराम पटेल को सौंपी गई है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article