अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि मुंगेर के कुख्यात नक्सली रंजन बिंद को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी ने नक्सली रंजन बिंद पर रंगदारी और नक्सल गतिविधि के करीब पन्द्रह से बीस केस पूर्व से मुंगेर में दर्ज होने की बात कही इसके साथ ही एसएसपी ने पिछले दिनों तेटिया बंबर में रंगदारी मामले में रंजन बिंद के संलिप्त होने की जानकारी दी।
प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि सुलतानगंज थाना अध्यक्ष ने गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से जा रहे शेखर मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी की मानें तो शेखर मांझी 2007 में आर्म्स एक्ट जबकि 2018 में शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। एसएसपी ने पिछले दिनों बरारी थाना क्षेत्र निवासी दीपक यादव की हुई हत्या के मामले का भी उद्दभेड़न कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी प्रकाश यादव, छोटू यादव, राजकुमार यादव और श्रवण को घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल, पांच सिम और चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएसपी ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए कहा कि मृतक के परिवार के ही किसी महिला से अवैध संबंध था और इसी को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है।
