हज यात्रा--2020 के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 नवंबर से बढ़कर हुआ 5 दिसंबर 2019 | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज यात्रा--2020 के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 नवंबर से बढ़कर हुआ 5 दिसंबर 2019 | New India Times

ज़िला हज कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल और उपाध्यक्ष रियाज उल हक ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के द्वारा हज 2020 के ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख में वृध्दि कर अब 5 दिसंबर 2019 कर दी गई है। पूर्व में यह तारीख 10 नवंबर 2019 निर्धारित थी। अंजुमन खुद्दामुल हुज्जाज बुरहानपुर के संरक्षक सैयद तिलत तमजीद बाबा मियां ने बताया कि अंजुमन खुद्दामुल हुज्जाज बुरहानपुर एवं जिला हज कमेटी बुरहानपुर के माध्यम से 9 नवंबर 2019 तक लगभग 160 आवेदन पत्र भेजे गए हैं, जबकि विगत वर्ष लगभग 630 आवेदन पत्र भेजे गए थे। 630 आवेदनों के विरुद्ध गत वर्ष 171 हाजियों का चयन केंद्रीय हज कमेटी मुंबई की निर्देशिका अनुसार मध्यप्रदेश स्टेट हज कमिटी भोपाल द्वारा किया गया था। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपेक्षाकृत कम आवेदन पत्रों का जाना भी हमारे धार्मिक विद्वानों के लिए चिंता का विषय है, जिस पर धार्मिक विद्वानों एवं उलेमाओं को मंथन करना आवश्यक प्रतीत होता है।

By nit

2 thoughts on “हज यात्रा–2020 के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 नवंबर से बढ़कर हुआ 5 दिसंबर 2019”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article