मेघनगर के बस स्टैंड पर यात्रियों को आ रही परेशानी के कारण क्षेत्रीय विधायक वीर सिग भूरिया ने रिबन काटकर सुलभ शौचालय का किया शुभारम्भ | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मेघनगर के बस स्टैंड पर यात्रियों को आ रही परेशानी के कारण क्षेत्रीय विधायक वीर सिग भूरिया ने रिबन काटकर सुलभ शौचालय का किया शुभारम्भ | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर बस स्टैंड पर लाखों रुपए की लागत से बनाए गए सार्वजनिक सुलभ शौचालय का क्षेत्रीय विधायक श्री वीर सिग भूरिया ने रिबन काटकर शुभारंभ किया।
मेघनगर के बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक सुलभ शौचालय के लंबे समय से शुभारंभ चालु नहीं होने के कारण यात्रियों को खास कर महिलाओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर के जागरुक पत्रकारों व जागरुक नागरिकों द्वारा इस मामले को सुर्खियों में लाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और सार्वजनिक शुलभ शौचालय का आज क्षेत्रीय विधायक के कर कमलों द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ कर दिया गया।
इस मौके पर एसडीएम श्री पराग जैन, नगर परिषद सीएमओ विकास डावर, विपरण संस्था के अध्यक्ष कालू सिंह नलवाया, सरपंच प्रताप ताहेड, पार्षद अनूप भंडारी, विक्की डोडियार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता युसूफ नन्ने खां, मांगीलाल पंचाल, अरुण ओहारी, बहादुर आदी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.