ग्वालियर संभाग के नवागत संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा ने संभाला पदभार | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर संभाग के नवागत संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा ने संभाला पदभार | New India Times

ग्वालियर संभाग के नवागत संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा ने मंगलवार को अपना पदभार संभाल लिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में आयुक्त के पद पर पदस्थ श्री एम बी ओझा को ग्वालियर संभाग का आयुक्त बनाया गया है।

संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा ने मंगलवार को मोतीमहल स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर कलेक्टर ग्वालियर श्री अनुराग चौधरी एवं अपर आयुक्त श्रीमती सपना निगम ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। आयुक्त श्री ओझा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आयुक्त कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों से चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा ग्वालियर में एडीएम एवं नगर निगम आयुक्त के पद पर पूर्व में पदस्थ रह चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article