लहरपुर क्षेत्र से गुजरने वाली तेंदुआ माइनर नहर फटी, पानी बर्बाद होने से सिंचाई को लेकर किसान परेशान | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर क्षेत्र से गुजरने वाली तेंदुआ माइनर नहर फटी, पानी बर्बाद होने से सिंचाई को लेकर किसान परेशान | New India Times

लहरपुर क्षेत्र से गुजरने वाली तेंदुआ माइनर नहर एक बार फिर फट जाने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट उत्पन्न हो गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरगदहा पुल के पश्चिम नहर की दक्षिण पटरी 3 मीटर, सुशील के खाली पड़े खेत के सामने फट गई है जिससे नहर का पानी आसपास के खेतों से होता हुआ आगे ड्रेन में गिर रहा है। सबसे अधिक परेशानी का सामना खपुरा गुलरीपुरवा मार्ग पर जाने वाले छात्र छात्राओं को उठाना पड़ रहा है क्योंकि नहर का पानी इस मार्ग के ऊपर से होकर गुजर रहा है। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि नहर की आगे सफाई ना होने के कारण पानी के दबाव से नहर की पटरी फट जाती है और किसानों की खड़ी फसल में पानी भर जाता है, यही नहीं आगे पड़ने वाले ग्रामों में भी नहर का पानी नहीं पहुंच पाता है। क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर, तलहा, सरैया, पट्टी, रसूलपुर, उदयभान पुर, माधव सिंह पुरवा, रामा लखना, महमूदपुर, ठेकेदार पुरवा, जोहहरापुर, इटारी व तेंदुआ नहर टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिससे किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल की सिंचाई के लिए प्राइवेट साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे सिंचाई काफी महंगी पड़ रही है।इस संबंध में अवर अभियंता मयंक त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, नहर फटने की सूचना मिली है, मरम्मत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, शीघ्र ही मरम्मत कराकर नहर पूरी क्षमता से चलाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.