जनपदीय चुनाव में संदीप यादव, नित्यानंद को मिल रहा अपार समर्थन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

जनपदीय चुनाव में संदीप यादव, नित्यानंद को मिल रहा अपार समर्थन | New India Times

प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा-सीतापुर का जनपदीय चुनाव 30 अगस्त को होना है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप यादव और ज़िला मंत्री पद के प्रत्याशी नित्यानंद अग्निहोत्री ने बेहटा, हरगांव, महोली आदि ब्लॉकों का दौरा किया जिनमें उन्हें डेलीगेटों का अपार समर्थन मिल रहा है। संदीप यादव ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ शिक्षकों का हित है इसके लिए हम सबको तैयार रहना है। जिलामंत्री पद के प्रत्याशी नित्यानंद ने बताया कि मेरा उद्देश्य शिक्षकों को उचित सुविधाओं को पूर्ण कराना है।

इस बैठक में दिनेश मिश्र, चंद्रशेखर द्विवेदी, पवन सिंह, राजेन्द्र सिंह, धीरेंद्र विक्रम सिंह, अम्ब्रेश सिंह, आदित्य मिश्र, विनय गिहार, प्रियेश दीक्षित, अरुण त्रिवेदी, आलोक श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, अश्विनी सिंह, विनय मिश्र, देवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सुशील पांडेय, निशांत श्रीवास्तव व काफी संख्या ने डेलीगेट मौजूद रहे।

By nit