यदि पार्टी ने अवसर और लोगों ने आशिर्वाद दिया तो अगले पांच वर्षों में शहर का चेहरा बदल देंगे: अनूप अग्रवाल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:यदि पार्टी ने अवसर और लोगों ने आशिर्वाद दिया तो अगले पांच वर्षों में शहर का चेहरा बदल देंगे: अनूप अग्रवाल | New India Times

भारतीय जनतापार्टी के महानगर जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल को शहर में युवाओं का समर्थन बढ़ता जा रहा है। रविवार को स्वराज्य प्रतिष्ठान महाराष्ट्र द्वारा जय हिंद महाविद्यालय मेें युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अग्रवाल ने छात्रों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए और 2019 के विधानसभ चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।

यदि पार्टी ने अवसर और लोगों ने आशिर्वाद दिया तो अगले पांच वर्षों में शहर का चेहरा बदल देंगे: अनूप अग्रवाल | New India Times

इस मौके पर विद्यार्थी सागर शितोले ने भारतीय जनता पार्टी के सर्वोत्तम सफल महानगर जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल से स्थानीय राजनीति पर प्रश्न पूछा कि विधानसभा चुनाव की दौड़ में आपका नाम सबसे आगे है, शहर को विकसित करने और युवाओं के उद्धार हेतु क्या सोचा हैं? इस पर भाजपा के महानगर जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल नेे कहा कि भाजपा विकास धारा की पार्टी है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं इसका लाभ पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनावों में मिलेगा।यदि पार्टी ने अवसर और लोगों ने आशिर्वाद दिया तो अगले पांच वर्षों में शहर का चेहरा बदल देंगे: अनूप अग्रवाल | New India Times

यदि पार्टी ने अवसर और लोगों ने आशीर्वाद दिया, तो निश्चित रूप से अगले पांच वर्षों में हम शहर का चेहरा बदल देंगे। व्यापक तौर पर बड़े पैमाने पर इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक हब बनाने, मुंबई दिल्ली इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को जल्द पूरा करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है ,मैं और भाजपा परिवारधुलिया से बेरोजगारी को खत्म करने के लिए निर्भय अपराध मुक्त और समग्र विकास के नगर के रूप में शहर की कायापलट करने कटिबद्ध होने की गवाही भाजपा के भावी प्रत्याशी अनूप अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद में प्रकट किया

विद्यार्थी परि सवांद में पूर्व राज्य मंत्री तथा वर्तमान सांसद डॉक्टर सुभाष भामरे,महापौर चंद्रकांत सोनार, स्वराज प्रतिष्ठान महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष रोहित चंदोडे , जयहिंद संगठन के अध्यक्ष अरुण सालुंके, निदेशक डॉ अनिल चौधरी, प्रदीप भदाने, भाऊसाहेब प्रमोद पाटिल, सुधीर पाटिल, प्राचार्य डॉ पी एच पवार उपस्थित थे। इस दौरान, छात्रों ने कई सवालों के माध्यम से गणमान्य लोगों के सामने समस्या और अपेक्षाओं को प्रस्तुत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article