घंसौर थाना प्रभारी प्रियंका मेहरा आ सकती हैं प्रशासनिक जांच के दायरे में, लेन-देन का वीडियो हुआ वायरल | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र?, NIT:

घंसौर थाना प्रभारी प्रियंका मेहरा आ सकती हैं प्रशासनिक जांच के दायरे में, लेन-देन का वीडियो हुआ वायरल | New India Times

पुलिस थाना घंसौर में नगर निरीक्षक के रूप में पदस्थ रहे संजय भलावी का तबादला होने के बाद प्रभारी के रूप में घंसौर थाने का कार्यभार संभाल रही एसआई प्रियंका मेहरा का ऑडियो-वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि क्या प्रियंका मेहरा भी एसआई शिवेंद्र पाठक की राह पर चल रही हैं, हालांकि इस ऑडियो- वीडियो में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में कथित लेन-देन की बात किसी बड़े केस को निपटाने को लेकर सामने आ रही है, किंतु मैडम 10 देने पर नहीं मान रही हैं, मैडम यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि केस को निपटाने में वह कितनी बड़ी रिस्क ले रही हैं यह तुम्हें नहीं मालूम, बाद में शाम को बाकी देने की शर्त पर आखिरकार मैडम ने हामी भर दिया। ऑडियो- वीडियो वायरल होने के बाद अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि एसआई मैडम आखिर किस बड़े मामले में बड़ा लेनदेन करके निपटाने के लिए मान गई। घंसौर थाने में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मियों की छवि आम जनता से छिपी नहीं है। जिस तरह से घंसौर थाने में 200 रुपये से लेकर हजारों लाखों रुपए लेकर मामले मनमाफिक तरीके से निपटाए जा रहे हैं उससे न केवल पुलिस की छवि आम नागरिकों के सामने धूमिल हो रही है बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों का विश्वास उठ रहा है। घंसौर में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियां चरम पर हैं, कोई शिकायत लेकर थाने पहुंच जाएं तो मानो थाने आकर उसने कोई बड़ा अपराध कर दिया हो, शिकायतकर्ता से ही सबूत मांग कर जिम्मेदार कंफ्यूज करने की कोशिश करते हैं तथा रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करते हैं। घंसौर थाने में सेटलमेंट का खेल किसी से छिपा नहीं है। इसी तरह एक अन्य मामले में कुछ महीने पहले तक घंसौर थाने में पदस्थ रहे एसआई शिवेंद्र पाठक का ऑडियो वीडियो भी इसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एसआई शिवेंद्र पाठक कथित तौर पर लेन-देन की बात करते नजर आए हालांकि उक्त मामले को मीडिया में प्रकाशित होते ही तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने तुरंत संज्ञान में लेकर एसआई को लाइन हाजिर कर दिया, वहीं अब मामला एक महिला एसआई का सामने आया है जहां कथित लेन-देन की बात सामने आ रही है तो क्या अब एसआई प्रियंका मेहरा के विरुद्ध भी जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार संज्ञान लेकर कार्यवाही करेंगे???

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.