मीडिया को मोदी की कठपुतली सरकार ने किया हाईजैक: अबू आसिम आजमी | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मीडिया को मोदी की कठपुतली सरकार ने किया हाईजैक: अबू आसिम आजमी | New India Times

संविधान बचाओ रैली के बहाने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आज़मी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। मीडिया पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मीडिया मोदी सरकार की कठपुतली बन गई है। रुपये के बल पर मीडिया जगत को मोदी सरकार ने हाईजैक कर लिया है। मीडिया मोदी से देश के ज्वलंत विषय पर प्रश्न नहीं करती, इस तरह से विधायक अबू आसिम आजमी ने धुलिया में रोष प्रकट किया।

मीडिया को मोदी की कठपुतली सरकार ने किया हाईजैक: अबू आसिम आजमी | New India Times

जनसभा से पूर्व विधायक आज़मी ने शहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते समय मीडिया कर्मियों से संबोधित होते हुए आज़मी ने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि देश का संविधान खतरे में है। मोदी सरकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को बदलना चाहती है और उसके स्थान पर एक नया संविधान लागू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाल है। मोदी सरकार ने सब का साथ सब का विकास का नारा दिया था किंतु सब का विकास नहीं एक विशेष घटक का विकास करने का आरोप लगाते हुए आजमी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब एक नया नारा सब का विश्वास का दिया है जो कि सरासर गलत है। देश में आज आदिवासी, अल्पसंख्यक मुस्लिम, दलित पर भीड़ तंत्र द्वारा निर्धारित जानलेवा हमले किए जा रहे हैं जिससे देश में दलित वंचित मुस्लिम समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। कहा गया सब का विश्वास? इस तरह का प्रहार आज़मी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर किया।

By nit