जागरूकता रैली निकालकर सिटी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण | New India Times

शिल्पा शुक्ला, डबरा/ग्वालियर (मप्र), NIT:

जागरूकता रैली निकालकर सिटी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण | New India Times

पुलिस महानिरीक्षक राजा बाबू के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात एसएस गौर, एसडीओपी उमेश तोमर के नेतृत्व में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल के साथ सिटी पुलिस के सभी कर्मचारियों ने सिटी थाना परिसर में पौधारोपण किया।

इसी मौके पर एसडीओपी उमेश तोमर, सीटीटीआई यशवंत गोयल ने संत कंवर राम स्कूल के छात्रों के साथ पौधारोपण के प्रति जागरूकता लाने के लिए सिटी थाना परिसर से अग्रेशन चौराहे तक रैली निकाली और रैली का समापन सिटी थाना परिसर में हुआ।

इसी मौके पर पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीओपी उमेश तोमर ने कहा वर्तमान परिवेश में लोग अपने कर्तव्यों से विमुख होते चले जा रहे हैं जिसके परिणाम है कि आज वायु प्रदूषण होता चला जा रहा है कारण लगातार पेड़ों को काटना और पौधों को नहीं लगाना श्री तोमर ने कहा प्रत्येक इंसान को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उस पौधे को बच्चे की तरह पालना चाहिए।

पौधारोपण उपरांत सीटीटीआई यशवंत गोयल ने कहा प्रत्येक उप निरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक तथा प्रधान आरक्षक और आरक्षको की यह जिम्मेदारी बनती है यह जो पौधे सिटी परिसर में लगाए हैं उनकी रक्षा करना हमारे नैतिक कर्तव्य में है।

पौधारोपण में सिटी पुलिस के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया मीडिया ने भी पौधे लगाकर उन्हें पालने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article