सीतापुर जिला शिक्षा विभाग की लापरवाही से सरकार की मंशा पर फिर रहा है पानी, पढ़ाई के समय स्कूल में लटका दिखा ताला | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सीतापुर जिला शिक्षा विभाग की लापरवाही से सरकार की मंशा पर फिर रहा है पानी, पढ़ाई के समय स्कूल में लटका दिखा ताला | New India Times

सीतापुर पिसावा बेसिक शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा के प्रति लापरवाह बना हुआ है। इनकी अनदेखी के कारण पढ़ाई के समय स्कूलों में ताला लगा कर शिक्षक गायब रहते हैं।

राज्य सरकार जहां लगातार शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने में व अशिक्षित समाज को शिक्षित करके उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं वहीं शिक्षा विभाग के कर्मचारी सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर सरकार की मंशा पर पलीता लगाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। ताज़ा मामला ब्लाक पिसावा के हदीरा प्राथमिक विद्यालय का सामने आया है। यहां के प्रधानाध्यापक उमेश मिश्रा, सहायक अध्यापक अमित राठौर शिक्षामित्र कुसुम देवी व शिक्षामित्र अखिलेश कुमार पढ़ाई के समय नदारद मिले और प्राथमिक विद्यालय में ताला झूलता हुआ नजर आया। स्कूल में बच्चे आए और कुछ समय तक इंतजार कर ताला झूलता देख कर वापस घर लौट गए। वहीं एमडीएम खाना बनाने वाली रसोईया रामादेवी, छोटाना देवी, मंजूश्री व गुड्डी देवी मौजूद रहीं। पिछले दिनों की अपेक्षा अब भी लापरवाही बरतने से प्राथमिक विद्यालय हदीरा के प्रधानाध्यापक व अध्यापक गण बाज नहीं आ रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने बताया कि यह बहुत ही निंदनीय कृति है, ऐसा करना उचित नहीं है और सुधीर कुमार को भेजकर के संकुल प्रभारी के द्वारा जानकारी प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.