अतिथि शिक्षकों से मानदेय निकलवाने के नाम पर मांगे जा रहे 2500 से 4000 रुपये, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अतिथि शिक्षकों से मानदेय निकलवाने के नाम पर मांगे जा रहे 2500 से 4000 रुपये, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

अलीराजपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानपुर के संकुल प्रभारी भरत कुमार नामदेव पर अतिथि शिक्षको द्वारा रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाते हुऐ विधायक मुकेश पटेल को ज्ञापन सौपा गया है।

अतिथि शिक्षकों का वर्ष 2018 से 2019 का मानदेय निकलवाने के नाम पर प्रत्येक अतिथि शिक्षको से 2500 से 4000 रुपये तक लिये गये। जिन अतिथि शिक्षकों ने अभी तक पैसे नही दिये उन्हें ऑफिस बुलाकर पैसे दैने का दबाव बनाया जा रहा है एवं रिश्वत नही देने पर इस वर्ष अतिथि शिक्षकों के पद पर नही रखने की धमकी भी दी जा रही है। इस तरहा माह फरवरी 2019 से अप्रैल 2019 तक कुल तीन माह का बकाया मानदेय निकलवाने के लिये प्रत्येक अतिथि शिक्षकों से रिश्वत की मांग की जा रही है ! फरवरी मार्च 2019 के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानपुर मे पढने वाली छात्राओं से रेडक्रास के नाम पर हर छात्राओं से 20-20 रुपये लिये गये इतने ही नही कक्षा 10 वी की छात्राऔ से प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर हर छात्राओं से 30 रुपये तथा कक्षा 12 वी की छात्राऔ से प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर 60 रुपये लिये गये है जिसकी गवाही खुद अतिथि शिक्षक दे रहे हैं।

अटैचमेंट हो गया था समाप्त
भरत कुमार नामदेव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानपुर मे अटैच है जब की श्रीमान कलेक्टर महोदय के आदेश क्रमाक 263 दिनांक 19/6/2019 के द्वारा सभी प्रकार के शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त किये जाने के बाद भी आज दिनांक तक कार्य मुक्त नही हुऐ है। क्योकि संकुल प्रभारी रहते हुए अच्छा माल एठ रहे है। साथ ही प्रभारी द्वारा संस्था के कुछ शिक्षकों के साथ भैदभाव भी किया जाता है।
विधायक मुकेश पटेल से ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि रिश्वत खोरों पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की कृपा करे।

विधायक पटेल ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
नानपुर संकुल के अथिती शिक्षकों ने मुझे ज्ञापन देकर संकुल प्रभारी भरत कुमार नामदेव पर आरोप लगाए हैं मैं इन आरोपों की जांच करवा कर संबंधित विभाग से जॉच करवाऊंगा। अगर आरोप सही जा पाए जाते है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article