अब गोवर्धन परिक्रमा हेलीकाप्टर से | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अब गोवर्धन परिक्रमा हेलीकाप्टर से | New India Times

मुडिया पूनो पर गोवर्धन भक्तों के लिये खुशखबरी है, अब गोवर्धन की परिक्रमा हेलीकाप्टर से भी की जा सकेगी। इसके लिये गोवर्धन में हेलीकाप्टर की व्यवस्था की जा रही है और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इसकी अनुमति दे दी है। यह हेलीकाप्टर परिक्रमा 12 जुलाई से 16 जुलाई तक होगी।
उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पर्यटन की ओर से मथुरा के जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। आज से हेलीकाप्टर द्वारा परिक्रमा सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। हेलीकाप्टर के लिये मथुरा गोवर्धन रोड पर हेलीपैड भी स्थापित कर दिया गया है। गोवर्धन परिक्रमा पर हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने से भक्तों को सुविधा मिल सकेगी, जो किसी कारण पैदल या निजी वाहन से परिक्रमा देने में असमर्थ हैं। वैसे अब गोवर्धन में बैटरी चलित ऑटो भी परिक्रमा मार्ग पर चलते रहेंगे, वहां निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article