अमानगंज में अवैध रेत का लगा अंबार, रेत माफिया काट रहे हैं चांदी | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज में अवैध रेत का लगा अंबार, रेत माफिया काट रहे हैं चांदी | New India Times

अमानगंज में कुछ रसूख रेत माफियाओं का कारोबार अपनी बुलंदी को छू रहा है। रेत का अवैध उत्खनन कर केन नदी से बालू निकाल कर अवैध रूप से रेत को डंप किया जा रहा है। रेत माफिया पण्डवन नदी से पूरी रात रेत का उत्खनन करते हैं और पूरी रात रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली से रेत का अवैध परिवहन करने में लगे रहते है साथ ही बरसात के चलते रेत का अवैध भंडारण कर आम जन को मनमाना रेट लगा चांदी काट रहे हैं, वहीं शासन-प्रशासन की नीति नियम को भी यह ठेंगा दिखाकर के शासन के राजस्व को क्षति पहुंचा रहे हैं। अगर बात करें पुलिस की जो लगातार पन्ना जिले में पुलिसिया चालान काट रही है लेकिन अभी तक किसी अधिकारी या शासन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आखिर क्या पुलिसिया नेटवर्क इन रसूखदार रेत माफियाओं और गुंडे ठेकेदारों के आगे कमजोर पड़ रहा है। रेत माफियाओ की अबैध रेत बिक्री और काली कमाई से इनका दबदबा बढ़ रहा है साथ ही रेत माफियाओं के सिर पर बड़े बड़े नेताओं का भी हाथ होता है। अब तो बड़े आला अधिकारी भी इनके गिरेबान को पकड़ने से डरने लगे हैं। कहीं अधिकारी को ये बंधक न बना लें शायद वो बाकियात आप को याद हो जब अजयगढ़ में एसडीएम साहब को इन रेत माफियाओं ने बंधक बना लिया था।

By nit