तेज रफ्तार डीसीएम ने अनियंत्रित होकर उड़ाये कई दुकानों के टीन सेट | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

तेज रफ्तार डीसीएम ने अनियंत्रित होकर उड़ाये कई दुकानों के टीन सेट | New India Times

शुक्रवार रात भगौली तीर्थ गांव स्थित फतेहपुर महमूदाबाद मार्ग पर आ रही तेज रफ्तार डीसीएम सड़क से उतर कर अनियन्त्रित होकर कई लोगों के दुकानों का टीन सेट उखाड़ते हुए क्षतिग्रस्त होकर रूक गई।

जानकारी के अनुसार भगौली तीर्थ शुक्रवार रात समय लगभग 11 से 12 बजे के बीच एक तेज रफ्तार डीसीएम नंबर यूपी 41 एटी 6572 जो फतेहपुर की तरफ से आ रही थी कि अचानक दुकानों के चबूतरे जो सड़क से काफी ऊचाँई पर थे उन चबूतरों पर चढ़कर लगभग 30 फिट तक रखे हुए टीन सेट आदि को तोड़ती हुई चालक सहित जा रूकी। इस दौरान डीसीएम का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त होने के साथ – साथ चालक भी चोटिल हो गया।

विमलेश चौधरी ने बताया कि रात के 11 बजे के लगभग मैं सो रहा था कि जोरों की आवाज हुई तो आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो देखा गया कि गाड़ी दीवारों के बीच में आकर लड़ी खड़ी थी व ड्राइवर गाड़ी में घायल अवस्था में था जिसकी सूचना पुलिस को तत्काल दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने 108 की मदद से घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार हेतु ले जाया गया। इस हादसे से भगौली तीर्थ चौराहे के विमलेश चौधरी, राम चन्द्र जैसवाल आदि लोगों के टीन सेट व खम्भे आदि टूटकर क्षतिग्रस्त हो गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.