गायों को गुड़ व तरबूज खिलाकर राज खान ने मनाया कायम खां दिवस | New India Times

अशफाक कायमखानी, फतेहपुर (राजस्थान), NIT:गायों को गुड़ व तरबूज खिलाकर राज खान ने मनाया कायम खां दिवस | New India Times

साहस, बहादुरी, वीरता और वफादारी के अलावा शहीदों की खान के पर्याय कायमखानी समाज के दादा-ऐ-कौम नवाब कायम खाँ की 600 वीं पुण्य तिथि के मौके पर समाजसेवी राज खान ने फतेहपुर शेखावाटी व रतनगढ़ की गौशालाओ में जाकर गायों को गुड़ व तरबूज खिलाकर अलग तरह से कायम खां दिवस मनाते हुये साम्प्रदायिक सौहार्द की नई मिसाल पैश की है।

गायों को गुड़ व तरबूज खिलाकर राज खान ने मनाया कायम खां दिवस | New India Times

केटीसी फाउंडेशन के चेयरमैन राज खान ने पिंजरापोल गौशाला में गायों को एक पिकअप तरबूज व गुड़ खिला कर मूक प्राणियों के प्रति दया व सेवा करने का संदेश देते हुये अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।
फाउंडेशन के महासचिव मुबारक अली जाजोद ने बताया कि इस अवसर पर सदीक भारतीय स्मृति संस्थान के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह नारसरा, यूसुफ खाँ, संतोष सहित कई लोग मौजूद थे।गायों को गुड़ व तरबूज खिलाकर राज खान ने मनाया कायम खां दिवस | New India Times

इसी तरह रतनगढ़ में भी लायंस क्लब व केटीसी फाउंडेशन के तत्वावधान में गौशाला में एक पिकअप तरबूज वितरित किए गए। इस दौरान लायंस क्लब अध्यक्ष पवन कुमार तोषावड़, ओमप्रकाश चौहान, जयाकांत बिंवाल, संदीप कंदोई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर राज खान ने एक लाख रुपए की लागत से रतनगढ़ गौशाला की छत की मरम्मत करवाने की घोषणा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article