बहराइच में मानकविहीन भवनों व अग्शिमन यंत्रों के बगैर संचालित कोचिंग सेन्टरों के विरूद्ध होगी कार्रवाई | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच में मानकविहीन भवनों व अग्शिमन यंत्रों के बगैर संचालित कोचिंग सेन्टरों के विरूद्ध होगी कार्रवाई | New India Times

बीते दिनों 24 मई 2019 को गुजरात राज्य के सूरत शहर में स्थित तक्षशिला कोचिंग सेन्टर के चतुर्थ तल पर आग लगने जैसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जनपद बहराइच अन्तर्गत संचालित कोचिंग सेंटर संचालकों को निर्देशित किया है कि वह बगैर अग्निशामक यंत्रों, पंजीकरण/नवीनीकरण तथा मानकपूर्ण भवनों के बगैर कोचिंग सेन्टरों का संचालन कदापि न करें। पाण्डेय ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से नामित किये गये ब्लाकवार नोडल् अधिकारियों के निरीक्षण में यदि कोई भी कोचिंग मानकविहीन भवनों, बगैर अग्निशामक यंत्रों, पंजीकरण तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूर्ण किये बगैर संचालित पायी जाती है तो सम्बन्धित कोचिंग के जिम्मेदारान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित का होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article