
मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा सुखवानी मेडिकल स्टोर कमल टाकिज के सामने निःशुल्क ठन्डे RO पेयजल व्यवस्था का शुभारम्भ वरिष्ठ चिकित्सक एवं जायंट्स ग्रुप के कार्यकारिणी सदस्य डॉ हर्ष वर्मा के करकमलों से फीता काट कर किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री नरेश सुखवानी ने बताया की उक्त निःशुल्क प्याऊ का शुभारम्भ अपने दादा स्वर्गीय डॉ मोतीराम सुखवानी एवं दादी स्वर्गीय श्रीमती के सी सुखवानी की स्मृति में किया गया है। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के वरिष्ठ सदस्य रामधारी मित्तल, अध्यक्ष महेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष मेहुल जैन, रजनी गट्टानी, मनोरमा शर्मा, अताउल्ला खान के साथ साथ अन्य साथी भी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में संस्था अध्यक्ष जायंट्स महेंद्र जैन ने कहा की इसी प्रकार के परोपकार के कार्यक्रमों को करते हुए यह संस्था जनमानस को किसी ना किसी माध्यम से लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है। डॉ हर्ष वर्मा ने यह कहा की भीषण गर्मी में आने जाने वाले राहगीरों को अगर ठन्डे पेयजल की व्यवस्था मिल जाए तो वह उस समय यह ठंडा जल उस व्यक्ति के लिए अमृत का कार्य करता है l श्री रामधारी मित्तल ने कहा की ऎसे ही जनहित के कार्यक्रमों को संस्था द्वारा क्रियान्वित करते जाए इससे बढ़कर और कोई पुण्य का कार्य नहीं है। इस अवसर पर प्रोएज्क्ट चेयरमेन नरेश सुखवानी का संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री रामधारी मित्तल द्वारा हार व दुपट्टे से स्वागत कर सम्मानित किया गया।
