खंडवा संसदीय क्षेत्र के 19 लाख 50 हज़ार मतदाता करेंगे 11 उम्मीदवारों की क़िस्मत का फ़ैसला | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/खंडवा (मप्र), NIT:

खंडवा संसदीय क्षेत्र के 19 लाख 50 हज़ार मतदाता करेंगे 11 उम्मीदवारों की क़िस्मत का फ़ैसला | New India Times

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा क्षेत्रों के 19 लाख 50 हज़ार मतदाता कल 19 मई 2019 रविवार को सातवें और अंतिम चरण में अपने मताधिकार का उपयोग करके 11 उम्मीदवारों की क़िस्मत का फ़ैसला करेंगे। एक और एक ग्यारह के फार्मूले के पीछे भाजपा कांग्रेस सहित दो प्रमुख राजनैतिक दल के कुल 11 उम्मीदवार अपना भाग्य आज़मा रहे हैं लेकिन कांग्रेस के अरूण यादव और भाजपा के नंद कुमार सिंह चौहान के दरम्यान सीधा मुक़ाबला है।

खंडवा संसदीय क्षेत्र के 19 लाख 50 हज़ार मतदाता करेंगे 11 उम्मीदवारों की क़िस्मत का फ़ैसला | New India Times

खंडवा संसदीय क्षेत्र की इस सीट को मध्यप्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट के रूप में जाना जाता है। भाजपा उम्मीदवार नंदकुमारसिंह चौहान के पक्ष में प्रचार के लिए भारतीय प्रधानमंत्री सहित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पधार चुके हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अरूण यादव के पक्ष में प्रचार के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यहां आचुके हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सोशल मीडिया पर अपने ब्लाग के माध्यम से खंडवा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेसी उम्मीदवार अरूण यादव को सफल बनाने की अपील की है। चूंकि दोनों ही पार्टियों में भीतरघात की संभावना व्यक्त की जा रही है और जनता ने भी अभी खामोशी धारण की है। जनता का रूझान भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन ऐसा महसूस किया जा सकता है कि जनता का रूझान बदलाव की ओर दिखाई देता है। आज जनता खामोशी में यह फ़ैसला करेंगी कि उनको आगामी 5 साल के लिए ताजपोशी किसकी करना है। जनता का फ़ैसला 23 मई को सामने आएगा। तब तक इंतेज़ार करना पड़ेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.